VIDEO: एक रील के लिए दे दी मौत को चुनौती, ट्रेन के सामने लड़के का स्टंट देख कांप उठेंगे आप

रील बनाने के चक्कर में एक युवक का रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक चलती ट्रेन के सामने पटरी पर खड़ा है।

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग ऐसे-ऐसे काम करने लगे हैं, जिन्हें देखकर सचमुच डर लगने लगा है। कोई ऊंची इमारत पर चढ़कर वीडियो बनाता है तो कोई चलती गाड़ी के साथ स्टंट करता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

Dangerous Reel Video

रील बनाते वक्त रेलवे ट्रैक पर खड़ा लड़का (X/@taslimbano5010)

ट्रेन ट्रैक पर स्टंट का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर रील बनाता नजर आ रहा है। सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ रही होती है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी जगह से हटता नहीं है। आखिरकार ट्रेन ब्रेक लगाते-लगाते ठहर जाती है और वह लड़का बेफिक्र अंदाज में स्टंट करते हुए वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ जाता है। इस वीडियो को स्लो मोशन और रिवर्स इफेक्ट के साथ एडिट किया गया है, जिससे देखने में यह काफी अलग और रोमांचक लगता है। हालांकि असली खतरा इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। वीडियो देखकर कई लोगों की सांसें थम गईं। कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एडिटिंग का कमाल बताया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह का स्टंट करना बिल्कुल भी सही नहीं है। एक छोटी-सी गलती आपकी जान ले सकती है।

End of Feed