Viral Video: फिल्मी स्टाइल प्रपोजल! शख्स ने लड़की को ऐसे किया प्रपोज, खुशी से भर आई आंखें

Couple Viral Story: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद खास तरीके से प्रपोज किया। ट्रॉली में छिपे परिवार और दोस्तों के साथ किया गया यह सरप्राइज प्रपोजल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Romantic Proposal Idea Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो अमेरिका के Dallas शहर से का बताया जा रहा है है। इस वीडियो में एक कपल की खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई देती है, जिसमें प्यार, सरप्राइज और भावनाओं का शानदार मेल देखने को मिलता है। वीडियो की शुरुआत बिल्कुल साधारण तरीके से होती है। एक कपल साथ में घूमने निकला होता है और अपने इस खास समय को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है। दोनों काफी खुश नजर आते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए मुस्कुरा रहे होते हैं।

couple viral story

सरप्राइज ऐसा कि लड़की रह गई शॉक्ड (X/@HumanityChad)

देखने वाले को लगता है कि यह बस एक आम सा वीडियो है, जिसमें कपल अपनी यादें कैद कर रहा है। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा होता है, जो पूरे वीडियो (emotional love story) को खास बना देता है। अचानक उनके पीछे से एक ट्रॉली गुजरती है। शुरुआत में यह ट्रॉली भी एक सामान्य गाड़ी की तरह ही लगती है, इसलिए कोई खास ध्यान नहीं जाता। लेकिन असल में यही ट्रॉली इस पूरे सरप्राइज का सबसे अहम हिस्सा होती है। दरअसल, लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने के लिए एक अनोखा तरीका चुना था। उसने पहले से पूरी योजना बनाई थी ताकि यह पल यादगार बन सके। जैसे ही सही समय आता है, वह अपनी गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों पर बैठ जाता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है।

End of Feed