'यहां पॉलिटिक्‍स या रियल एस्टेट पर चर्चा करना मना है !' बेंगलुरु के होटल का अनोखा नियम, वायरल हुई तस्‍वीर

Viral News: निर्देश में लिखा है, 'यह सुविधा केवल भोजन करने के उद्देश्य से है, रियल एस्टेट/राजनीतिक चर्चाओं के लिए नहीं। कृपया समझें और सहयोग करें।' बोर्ड की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Viral News: होटलों में खाना खाते वक्‍त आपने भी गपशप करते हुए लोगों को देखा होगा। कई बार विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हुए लोग दूसरे मुद्दों पर भी चले जाते हैं, जैसे- राजनीति, अर्थशास्‍त्र आदि। बेंगलुरु स्थित एक होटन ने लोगों के लिए एक अजब-गजब नियम जारी किया है। यहां पर आने लोगों को होटल में रियल एस्टेट या राजनीति के बारे में किसी भी तरह की चर्चा नहीं करनी होगी। इस नियम का उल्लेख रेस्तराँ की दीवार पर लगे एक बोर्ड पर किया गया है। जैसा कि अथॉरिटी ने उल्लेख किया है, दक्षिण बेंगलुरु में इस जगह पर आने वाले ग्राहकों को भोजन करते समय राजनीतिक या संपत्ति से संबंधित चर्चा में शामिल होने की अनुमति नहीं है।

बेंगलुरु के होटल ने लगाए बैनर।

निर्देश में लिखा है, 'यह सुविधा केवल भोजन करने के उद्देश्य से है, रियल एस्टेट/राजनीतिक चर्चाओं के लिए नहीं। कृपया समझें और सहयोग करें।' बोर्ड की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पर सोशल मीडिया के कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक मजाकिया साइड नोट के साथ साझा किया, 'स्पष्ट निर्देश, ठीक है।' कई लोगों को ये सीमाएं काफी व्यावहारिक लगीं। उनके अनुसार, ग्राहक अक्सर कम से कम ऑर्डर देते हुए घंटों तक टेबल पर बैठे रहते हैं और इससे रेस्तरां के कारोबार पर असर पड़ता है। एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'वे ऊंची आवाज में बकवास करते रहते हैं... 10 लोग अंदर आते हैं, पांच कॉफी का ऑर्डर देते हैं और छत गिरा देते हैं।' वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि, 'होटलों और रेस्तरां में ऐसे बोर्ड देखना बहुत आम बात है।'

End of Feed