Pizza Temple Rajkot: भारत में इतने मंदिर हैं कि अगर हर एक इंसान एक-एक मंदिर में दर्शन करना चाहे तो उसकी जिंदगी भी कम पड़ सकती है। यहां आपको छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा मंदिर देखने को मिल जाएगा, जो अपनी खासियत और अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा मंदिर लेकर आए हैं, जो अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में प्रसाद के रूप में लाचीदाना-गरी या लड्डू-पेड़ा नहीं मिलता बल्कि यहां ऐसा चीज मिलता है, जिसके आप सब हमेशा पागल रहते हैं।
मंदिर में मिलता है पिज्जा का प्रसाद (Image Credit : Social Media)
दरअसल, इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को पिज्जा और चॉकलेट बांटा जाता है। इतना ही नहीं, मंदिर में भगवान को भोग भी इसी का लगाया जाता है। यह मंदिर मां जीवंतिका को समर्पित है, जो गुजरात के राजकोट में स्थित है। 46 साल पहले स्थापित किए गए इस मंदिर में भक्तों को यह अनोखा प्रसाद दिया जाता है। यही कारण है कि इस मंदिर में शाम के समय जब आरती की जाती है तो यहां भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है। पिज्जा और चॉकलेट के अलावा भक्तों को कभी-कभी पानीपूरी और कोल्ड्रिंक भी दी जाती है। यह मंदिर अपने इसी अनोखेपन के कारण सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहता है।
बच्चों का खासा प्रिय है पिज्जा वाला मंदिर
दरअसल, मां जीवंतिका बच्चों की रक्षा करती हैं, ऐसे में लोग माता का व्रत भी रखते हैं ताकि उनके बच्चों की रक्षा माता करें। ऐसे में बच्चों के लिए इस मंदिर में इस तरह का अनोखा प्रसाद बांटा जाता है। यह मंदिर बच्चों को खासा पसंद है, यही कारण है यहां बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। यह मंदिर न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी चर्चा में बना रहता है। इसीलिए विदेशियों द्वारा भी मंदिर में समय-समय पर पार्सल के जरिए प्रसाद भिजवाया जाता है। मंदिर की वेबसाइट पर संबंधित पूरी जानकारी भी दी गई है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
