95 साल पुराने ब्रिटिश भारतीय पासपोर्ट की वायरल तस्वीर ने यूजर्स को चौंकाया, आप भी देखें ये फोटो

Viral Photo: एक्स यूजर @LostTemple7 द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में करतार सिंह नामक व्यक्ति का पासपोर्ट दिखाया गया है। यह थोड़ा घिसा हुआ है और इसका रंग रॉयल ब्लू है, जिस पर ब्रिटिश सम्राट का मोनोग्राम बना हुआ है।

Viral Photo: स्‍कूल की किताबों से लेकर लाइब्रेरी तक में आपने कई देशों के इतिहास और भूगोल के बारे में पढ़ा होगा। पुराने-पुराने से युग के दस्तावेज़ और स्‍टांप आज भी जब कहीं मिलते हैं तो लोग उनको संरक्षित करने का प्रयास करते हैं क्‍योंकि आज भी उनको कीमती संपत्ति माना जाता है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर कई पुराने डॉक्‍यूमेंट्स शेयर किए गए हैं, इसने कई लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, एक इंटरनेट उपयोगकर्ता ने ब्रिटिश भारतीय पासपोर्ट की तस्वीर शेयर की, जो तकरीबन 95 साल पुराना बताया जा रहा है और इसने एक बार फिर इंटरनेट पर कई यूजर्स को चौंका दिया है।

वायरल हो रही फोटो।

एक्स यूजर @LostTemple7 द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में करतार सिंह नामक व्यक्ति का पासपोर्ट दिखाया गया है। यह थोड़ा घिसा हुआ है और इसका रंग रॉयल ब्लू है, जिस पर ब्रिटिश सम्राट का मोनोग्राम बना हुआ है। पोस्ट के कैप्शन के अनुसार, भारत की स्वतंत्रता के बाद पासपोर्ट बंद कर दिया गया था। पोस्ट में लिखा था, 'ब्रिटिश भारतीय पासपोर्ट-1930। भारत की स्वतंत्रता के बाद पासपोर्ट का उपयोग बंद कर दिया गया।' इस फोटो को शेयर किए जाने के बाद से इसे 1.3 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया और हज़ारों से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। कई लोगों ने इसे 'बेशक संपत्ति' और 'खजाना' बताया। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि पासपोर्ट को किसी संग्रहालय में जगह मिलनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'मेरे पास वास्तव में मेरे पूर्वजों के ब्रिटिश भारतीय पासपोर्ट हैं।' दूसरे ने कहा कि, 'मेरे दादाजी के पास भी इनमें से एक था।'

End of Feed