Viral News: बेंगलुरु की भीषण गर्मी से परेशान महिला ने X पर लिखा नोट, राजस्‍थान से तुलना कर कहा....

Viral News: 20 साल से ज्‍यादा समय से जो महिला कनार्टक में रह रही है उसने अपनी सोशल मीडिया पर बताया कि, 'ये शहर अब राजस्‍थान की तरह लग रहा है, मुझे कभी भी यहां पर एसी की जरूरत नहीं लगी।'

Viral News: भारत में कई जगहें ऐसी हैं जहां का मौसम अन्‍य शहरों की अपेक्षा काफी अलग होता है। इन्हीं शहरों में से एक शहर है बेंगलुरु जो कि समुद्र तल से 3,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। ये शहर सुहावने मौसम के लिए भारत में काफी फेमस है क्‍योंकि यहां कभी भी बारिश हो जाती है और कभी अचानक से ठंड लगने लगती है। लेकिन इन दिनों ये शहर भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहा है। बेंगलुरु के लिए कहा जाता है कि, इस शहर के लोगों को एसी या कूलर की अब तक बहुत आवश्‍यकता नहीं पड़ी लेकिन हाल ही में यहां की गर्मी ने लोगों को ये अहसास कराने पर मजबूर कर द‍िया। दरअसल, 20 साल से ज्‍यादा समय से जो महिला कनार्टक में रह रही है उसने अपनी सोशल मीडिया पर बताया कि, 'ये शहर अब राजस्‍थान की तरह लग रहा है, मुझे कभी भी यहां पर एसी की जरूरत नहीं लगी।'

बेंगलुरु में गर्मी।

सोशल मीडिया पर लिखी पोस्‍ट वायरल

माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट एक्‍स पर @AmannaPrerana नामक यूजर ने कहा कि, 'बेंगलुरु में अपने 20 वर्षों में मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमें एसी की आवश्यकता होगी। इस शहर के पहले के मौसम के बारे में कुछ भी कहें तो लोग सुहावने मौसम की बात से बचाव करने लगते हैं। लेकिन अब बेंगलुरुवासी अब मौसम कार्ड नहीं खेल सकते। ये गर्मी भी क्या बला है? ऐसा लगता है जैसे मैं राजस्थान में रह रही हूं। हर वर्ष गर्मी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होती है। गर्मी असहनीय है। इस पोस्‍ट के साथ में महिला ने अपने कमरे की एक तस्वीर शेयर की जिसमें कमरे में उसी लगा हुआ है। उसने बताया कि, उसके पास कूलर भी है, लेकिन ऐसी गर्मी में कूलर पर्याप्‍त नहीं है।

End of Feed