258 करोड़ का ऑर्डर किया, फिर कर दिया कैंसिल, स्ट्रेस भगाने के लिए महिला की इस हरकत से कंपनी को लगा लाखों का चूना

जापान में 32 साल की महिला ने स्ट्रेस कम करने के लिए करीब 258 करोड़ रुपये के 2 हजार से ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर किए और फिर उन्हें कैंसिल कर दिया। कंपनी को 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Viral News: ऑनलाइन शॉपिंग आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लोग अपनी जरूरत की चीजें घर बैठे मंगा लेते हैं लेकिन जापान से ऑनलाइन शॉपिंग का एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक 32 साल की महिला ने हजारों बार ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया, लेकिन बाद में लगभग सभी ऑर्डर कैंसिल कर दिए।

japan woman 258 crore online orders cancelled

महिला ने किए 258 करोड़ के हजारों ऑर्डर और फिर कर दिया कैंसिल, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image)

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने करीब 4.3 अरब येन यानी लगभग 258 करोड़ रुपये कीमत के सामान के ऑर्डर किए थे। हालांकि, यह रकम उसने वास्तव में खर्च नहीं की थी। उसने सामान खरीदने के बजाय ऑर्डर किए और फिर उन्हें रद्द कर दिया। इस वजह से सामान बेचने वाली कंपनी को पैकिंग, डिलीवरी और रिटर्न जैसी प्रक्रियाओं में करीब 7.5 मिलियन येन यानी लगभग 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

End of Feed