Viral News: फूड फेस्टिवल समझकर टूरिस्टों ने दो दिन तक खाया शोक का भोज, जब सच्चाई आई सामने फिर...

Viral News: थाईलैंड में कुछ विदेशी पर्यटक गलती से एक अंतिम संस्कार को फूड फेस्टिवल समझ बैठे। जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वे जाने लगे, लेकिन शोक में डूबे परिवार ने उन्हें रोककर सम्मान से खाना खिलाया। परिवार की इस इंसानियत और मेहमाननवाजी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Viral News: थाईलैंड में लोगों की मेहमाननवाजी और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना नाखोन सी थम्मारात इलाके की है, जहां कुछ विदेशी पर्यटक गलती से एक थाई अंतिम संस्कार को फूड फेस्टिवल समझ बैठे। लेकिन जो हुआ, उसने दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया।

Thai funeral viral news

फूड फेस्टिवल समझकर टूरिस्टों ने दो दिन तक खाया शोक का भोज (Photo: iStock)

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें दिखाया गया कि कुछ विदेशी सैलानी एक जगह पहुंचते हैं जहां गोल-गोल टेबल पर ढेर सारा खाना सजा होता है। बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक आसपास का माहौल देखकर उन्हें लगा कि यहां कोई फूड फेस्टिवल या बुफे रेस्त्रां चल रहा है। इसलिए वे आराम से अंदर चले आए और खाने की तरफ बढ़ने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि यह कोई फूड इवेंट नहीं, बल्कि एक परिवार का अंतिम संस्कार कार्यक्रम है।

End of Feed