Viral: दहेज में अपाचे की जगह शाइन बाइक दे रहे थे ससुराल वाले, दूल्हे ने तोड़ी शादी फिर लड़की वालों ने..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 15, 2023, 12:11 PM IST

Gwalior Marriage News: दूल्हे को अपाचे बाइक पसंद थी। जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसे शाइन बाइक दे रहे थे। मात्र इस बात से दूल्हा चिढ़ गया और उसने शादी तोड़ दी। जब ​दुल्हन का भाई ​उसे जाने से रोकने लगा तो उसने दुल्हन के भाई की भी पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की वाले थाने पहुंचे और दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर से आया हैरान करने वाला मामला
  • दूल्हे को पसंद थी टीवीएस अपाचे बाइक
  • ससुराल वाले दे रहे थे हांडा शाइन बाइक

Gwalior Marriage News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दहेज में दी जा रही बाइक को लेकर बवाल मच गया। दरअसल, दूल्हे को अपाचे बाइक पसंद थी। जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसे शाइन बाइक दे रहे थे। मात्र इस बात से दूल्हा चिढ़ गया और उसने शादी तोड़ दी। दूल्हे ने जैसे ही अपाचे बाइक की जगह हॉन्डा शाइन बाइक देखी, उसने सात फेरे लेने से भी इनकार कर दिया। वह शादी के मंडप से उठकर चला गया।

dulha

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

यहां तक कि जब दुल्हन का भाई उसे जाने से रोकने लगा तो उसने दुल्हन के भाई की भी पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की वाले थाने पहुंचे और दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। सारा मामला ग्वालियर के जनकगंज का है। जनकपुर स्थित आराधना गार्डन में बहोड़ापुर थाना इलाके के शिव नगर कॉलोनी की रहने वाली लड़की की शादी थी। लड़की की बारात माधवगंज क्षेत्र के बेलदारों का पुरा तारागंज से आई थी। शादी के लिए लड़की पक्ष वालों ने जमकर तैयारियां की थीं।

End of Feed