Viral Hack: खिड़कियों पर पानी से भरे एल्‍युमीनियम फॉयल बैग लटकाने के पीछे क्‍या है वजह ? वायरल Video में जानें

Viral Video: इस हैक को आजमाने के लिए एक साफ, पारदर्शी प्लास्टिक बैग में पानी भरा जाता है और उसमें एल्युमिनियम फॉयल की छोटी-छोटी गेंदें डाली जाती हैं। फिर बैग को खिड़की, दरवाजे या रसोई के किसी कोने में लटका दिया जाता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों मच्छरों और मक्खियों को भगाने का एक अनोखा तरीका ट्रेंड कर रहा है। इसमें प्लास्टिक बैग में पानी भरकर उसमें एल्युमिनियम फॉयल बॉल्स डालकर उसे खिड़कियों और दरवाजों पर टांगने के लिए बताया जा रहा है। यूजर्स का दावा है कि यह उपाय न केवल मक्खियों और मच्छरों को दूर रखता है बल्कि अन्य कीटों, जानवरों और पक्षियों को भी दूर रखता है। इस हैक से कई लोगों ने फायदा होने का दावा किया जिसके बाद ये ट्रिक और भी ट्रेंड कर रही है।

खिड़की पर लटकते बैग।

इस हैक को आजमाने के लिए एक साफ, पारदर्शी प्लास्टिक बैग में पानी भरा जाता है और उसमें एल्युमिनियम फॉयल की छोटी-छोटी गेंदें डाली जाती हैं। फिर बैग को खिड़की, दरवाजे या रसोई के किसी कोने में लटका दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पानी और एल्युमिनियम फॉयल के मिक्‍सर से रिफलेक्‍शन होता है जो मक्खियों और मच्छरों को भ्रमित करता है, जिससे वे उस क्षेत्र से दूर भागते हैं। यह तरकीब खास तौर पर मक्खियों और मच्छरों को शिकार बनाती है, क्योंकि ये कीड़े कई आंखों से देखते हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि पानी और एल्युमिनियम फॉयल से उत्पन्न परावर्तन और प्रकाश उनकी दृष्टि को भ्रमित कर देता है, जिससे उन्हें वह क्षेत्र खतरनाक लगता है और वे वहां से दूर भागते हैं।

End of Feed