Video: गर्मागर्म कॉफी लेकर -27 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में डुबकी लगा रही थी लड़की, देखिए फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 30, 2022, 08:47 PM IST

Viral Video: वीडियो में बर्फ से ढका हुआ एक इलाका दिख रहा होगा। वहीं पास में ही बर्फीले पानी का छोटा सा तालाब दिख रहा है। इसी बीच एक खूबसूरत सी लड़की अचानक से बर्फीले पानी में से डुबकी लगाकर बाहर निकलती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • बर्फ के पानी में नहाती दिखी लड़की
  • -27 डिग्री के तापमान में किया ऐसा

Viral Video: पूरा उतत्र भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। कई हिस्सों में तापमान इतना कम हो गया है कि लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। बल्कि रजाई-कंबल ओढ़कर अपने बिस्तरों पर दुबके हुए हैं। दूसरी तरफ एक लड़की -27 डिग्री के तापमान में ऐसा कारनामा करते नजर आई, जिसे देखकर आपकी हाड़ कांप जाएगी। यह वीडियो हर किसी को हैरत में डाल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की इतने कम तापमान में बर्फीले पानी में नहाने का मजा ले रही है।

girl

लड़की का वीडियो (ट्विटर)

बर्फीले पानी में नहा रही थी लड़की

End of Feed