Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह का कमेंट भी करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
बुजुर्ग का नाक से बीड़ी पीने का Video Viral (Photo : Instagram deeprampur7364)
जिसमें एक बुजुर्ग अपनी नाक से बीड़ी पीता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ये बुजुर्ग अपनी नाक में एक जली हुई बीड़ी डालता है और उसे पीता है। फिर वह मुंह से धुआं छोड़ता हुआ दिखाई देता है। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अब तक 5 लाख से ज्यादा मिल चुके व्यूज
इस वीडियो को अमनदीम सिंह नाम के युवक ने अपनी deeprampur7364 इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद कैप्शन में टेक्नोलॉजी आ... लिखा है। आपको बता दें इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इंटरनेट यूजर वीडियो देखकर किया मजेदार कमेंट
जबकि सैंकड़ों लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। जिसमें एक इंटरनेट यूजर लिखता है कि "यह तो कलयुग का राजा है मेरे भाई।" वहीं पर दूसरा यूजर लिखता "ऐसा इंडिया के लोग ही कर सकते हैं।" वहीं पर तीसरा यूजर लिखता है कि "स्टीम इंजन है भाई जो गदर मूबी में शनिदेवल यूज किया था।"
