खाना बनाते समय किचन में अचानक फटा प्रेशर कुकर! मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

सोशल मीडिया पर किचन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला किचन में सब्जी काट रही होती है। तभी गैस चूल्हे पर रखा प्रेशर कुकर अचानक से फट जाता है। जिसके बाद महिला किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग जाती है।

सोशल मीडिया पर वैसे तो जो वीडियो वायरल होते हैं। उनमें ज्यादातर फनी, मेम्स और जुगाड़ वाले होते हैं। पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में हम देखते हैं कि एक महिला किचन में सब्जी काट रही होती है। इसी बीच कोई चीज जो गैस चूल्हे पर चढ़ी हुई होती है। वह फट जाती है। जिसके बाद वह महिला आनन-फानन में अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भाग जाती है।

End of Feed