Video: आंटी खड़ी रह गईं पीछे! 'छोरा गंगा किनारे वाला' गाना बजते ही डांस फ्लोर पर पहुंच गए अंकलजी, काट दिया गदर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 3, 2023, 03:41 PM IST

Uncle Dance Video: डीजे वाले भइया अमिताभ बच्चन का सुपरहिट गाना 'छोरा गंगा किनारे वाला' बजा देते हैं। यह गाना बजते ही अंकल जी आंटी को पीछे छोड़ डांस के स्टेज पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद वह ऐसा जोश भरा डांस करते हैं, जिसे देखकर लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकल जी ने किया सुपरहिट डांस
  • अमिताभ बच्चन के गाने पर किया डांस
  • दूर खड़ी देखती रह गईं आंटी जी

Uncle Dance Video: शादियों में ज्यादातर नए गाने ही बजते हैं, लेकिन जब पुराने गाने बजने लगते हैं। इसके बाद कुछ अंकल-आंटियों का डांस का मन कर जाता है। अपने जमाने के गाने सुनते ही उनका मन मटकने को कर जाता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अंकल जी 'छोरा गंगा किनारे वाला' गाने पर जिस तरह का डांस करते हैं। उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल जी आंटी के साथ शादी में आए हुए होते हैं।

dance

अंकल का डांस (इंस्टाग्राम)

अंकल का सुपरहिट डांस

खाना-पीना होने के बाद अंकल और आंटी डीजे के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद डीजे वाले भइया अमिताभ बच्चन का सुपरहिट गाना 'छोरा गंगा किनारे वाला' बजा देते हैं। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है। अंकल जी आंटी को पीछे छोड़ डांस के स्टेज पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद वह ऐसा जोश भरा डांस करते हैं, जिसे देखकर लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का यह गाना है भी ऐसा, जिसे सुनते ही लोग अपनी कमर हिलाने-मटकाने लगते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed