Video: कोयले से भी काला है यह अनोखा आम, अंदर का नजारा देखकर ललचा जाएगा आपका मन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 2, 2023, 03:38 PM IST

Black Mango Video: वीडियो में दिख रहा आम अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। इस आम की बाहरी परत कोयले से भी काली है। काले आम को जब काटा जाता है तो इसके अंदर पीला गूदा नजर आता है। यह देखने में बहुत ही रसदार नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • काले आम का वीडियो हुआ वायरल
  • चीरा लगते ही नजर आया रसदार गूदा
  • वीडियो देखकर आपका मन ललचा जाएगा

Black Mango Video: भारत का राष्ट्रीय फल आम है। गर्मियों का सीजन आते ही मार्केट में आम की बहार आ जाती है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक अनोखे आम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस आम को देखकर एक बार के लिए आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा, लेकिन जैसे ही आप इसे कटते हुए देखेंगे। आपका मन इसे खाने का हो जाएगा। आम का स्वाद भी इतना जबरदस्त होता है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

black mango

काला आम (इंस्टाग्राम)

आम की अनोखी प्रजाति

मार्केट में आम के कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, बम्बइया, अलफॉन्जो, बैंगन पल्ली, हिम सागर, किशन भोग, मलगोवा, सुर्वन रेखा, आदि हैं। इसी बीच वीडियो में दिख रहा आम अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस आम की बाहरी परत कोयले से भी काली है। वहीं जब इसे काटा जाता है तो इसके अंदर का नजारा देखकर आपका मन ललचा जाएगा। देखें वीडियो-

End of Feed