Viral: 85 साल पहले का Video देखकर चौंक गए वैज्ञानिक, मोबाइल पर बात करती नजर आई महिला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 2, 2023, 06:19 PM IST

Ajab Gajab Video: वीडियो 1938 का बताया जा रहा है, जो 85 साल पुराना है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि टाइम ट्रैवल संभव है। इस फुटेज के सामने आने के बाद कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट्स ने दावा किया है कि यह टाइम ट्रैवल को साबित करता है।

Ajab Gajab Video: अगर आपसे कोई बोले कि 85 साल पहले भी मोबाइल था, तो शायद आप हैरान रह जाएंगे। आप सामने वाले को मूर्ख भी कह उठेंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। उसे देखकर आप तो क्या वैज्ञानिक भी हैरान रह गए हैं। 85 साल पुराने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मोबाइल पर बात कर रही है। इस वीडियो ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। कई लोग कह रहे हैं कि वीडियो फेक है, वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि इस वीडियो से टाइम ट्रैवल का सबूत मिला है।

mobile

मोबाइल पर बात करती दिखी महिला (यूट्यूब)

वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई सारी लड़कियां और महिलाएं कहीं जा रही होती हैं। उन सबके बीच एक लड़की मोबाइल पर बात करती नजर आती है। वीडियो 1938 का बताया जा रहा है, जो 85 साल पुराना है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि टाइम ट्रैवल संभव है। डेलीस्टार की खबर के अनुसार, साल 1938 में यह वीडियो शूट किया गया है। इस फुटेज के सामने आने के बाद कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट्स ने दावा किया है कि यह टाइम ट्रैवल को साबित करता है। देखें वीडियो-

End of Feed