वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में दिखे 10 घोड़े तो कहलाएंगे जीनियस, अगर नजर आए 11 से अधिक तो सुपर जीनियस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 2, 2023, 05:47 PM IST

Optical Illusion: एक तस्वीर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है, जो लोगों के दिमाग की परीक्षा तो ले ही रही है। इसके साथ ही लोगों की पर्सनैलिटी भी बता रही है। आप इस तस्वीर में घोड़ों की संख्या बताकर अपनी पर्सनैलिटी चेक कर सकते हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर
  • पर्सनैलिटी ऑप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर
  • घोड़ों की संख्या से चेक करें अपनी पर्सनैलिटी

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें लोगों के आंखों का टेस्ट लेती हैं, तो ज्यादातर तस्वीरें लोगों का दिमाग परखती हैं। इसी बीच एक तस्वीर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है, जो लोगों के दिमाग की परीक्षा तो ले ही रही है। इसके साथ ही लोगों की पर्सनैलिटी भी बता रही है। तस्वीर में आपको कई सारे घोड़े नजर आ रहे होंगे। आपको इन्हीं घोड़ों की संख्या बतानी है।

अगर आपको नजर आए 5 घोड़े

घोड़ों की संख्या से ही आपकी पर्सनैलिटी का टेस्ट लिया जाएगा। अगर आपको तस्वीर में सिर्फ 5 घोड़े नजर आएं तो समझ लीजिए कि आप बड़ी तस्वीर देखना पसंद करते हैं। आप बिल्कुल भी जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते हैं। इसके अलावा आप कोई भी कदम उठाने से पहले 10 बार उसके परिणाम के बारे में सोचते हैं। हालांकि, आप अपनी क्षमताओं के साथ कई बार अति आत्मविश्वासी भी बन जाते हैं।

क्या नजर आए 5 से 10 घोड़े

क्या आपको तस्वीर में 5 से 10 के बीच घोड़े नजर आए। अगर हां तो आप परफेक्शन वाले इंसान हैं। आपको किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेते हैं। आप कोई भी निर्णय लेते हैं तो वह तर्कसंगत सोच पर आधारित निर्णय होता है। इसके अलावा आप असफलता को स्वीकार करने से भी नहीं कतराते हैं। हालांकि, आपके काम करने का तरीका कई बार अराजकता पैदा कर सकता है।

अगर आपको नजर आ रहे ग्यारह से अधिक घोड़े

अगर आपको दो सेकंड में ग्यारह से अधिक घोड़े नजर आते हैं तो समझ लीजिए कि आप बहुत ही तेज-तर्रार व्यक्ति हैं। आप कभी भी छोटी-छोटी बात पर नहीं चूकते। सबसे बड़ी बात यह है कि लोग आपके साथ काम करना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन वह आपको अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं कर पाते हैं और विफल रहते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article