Bungee Jumping Accident: जब लोग पहाड़ी इलाकों में घूमने के लिए जाते हैं तो कई सारी एडवेंचरेस चीजें करते हैं। इसमें बंजी जंपिंग प्रमुख है। बंजी जंपिंग के दौरान काफी ऊंचाई से इंसान के शरीर में रस्सी बांधकर नीचे की ओर झटके में फेंका जाता है। इससे इंसान नीचे जाकर लटक जाता है। यह काफी मजेदार होता है। हालांकि, कई बार बंजी जंपिंग के दौरान घटनाएं भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
बंजी जंपिंग हादसा (ट्विटर)
बंजी जंपिंग के दौरान हुआ खतरनाक हादसा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बंजी जंपिंग के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसके साथ एक खतरनाक हादसा हो जाता है। दरअसल, बंजी जंपिंग के दौरान महिला की रस्सी टूट जाती है। इसके बाद उसके साथ जो हादसा होता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो देखकर कई लोगों के होश उड़ गए। आप देख सकते हैं कि महिला रस्सी टूटने के बाद सीधे नदी में जाकर गिरती है। यह नजारा देखने में बहुत ही ज्यादा भयावह है। देखें वीडियो-
वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि महिला सबसे पहले बंजी जंपिंग स्टेशन पहुंचती है। इसके बाद उसके शरीर में रस्सी बांधकर उसे नीचे फेंका जाता है। वह बड़े मजे में नीचे कूदती है। जैसे ही वह नीचे पहुंचती है, झटका लगते ही उसकी रस्सी टूट जाती है। इसके बाद वह बहुत ही भयावह तरीके से नीचे बह रही नदी में गिर जाती है। वीडियो रूह कंपाने वाला है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि महिला की जान बची या नहीं।
