Video: कोलकाता की दुर्गा पूजा देख नॉर्वे की राजदूत भी हुईं हैरान, बोलीं- यहां हर पंडाल में कुछ नया

नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर को कोलकाता की दुर्गा पूजा के पंडाल खूब पसंद आए। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नॉर्वे की राजदूत ने कोलकाता की संस्कृति की भी तारीफ की।

कोलकाता की दुर्गा पूजा अपने भव्य पंडालों, शानदार सजावट और अनोखी कलाकारी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। हर साल यहां के पंडाल लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। खास बात यह है कि इस उत्सव का आनंद लेने के लिए सिर्फ भारत के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। अब नॉर्वे की राजदूत 'मे-एलिन स्टेनर' (May-Elin Stener) का एक वीडियो (Video) सामने आया है, जिसमें वह कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों में घूमते और मां दुर्गा के दर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में वे कोलकाता की संस्कृति की भी तारीफ करती दिख रही हैं।

Video Of norway ambassador may elin stener visited kolkata durga puja

दुर्गा पूजा पंडाल घूमती दिखीं नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर (X/@ANI)

तीसरा पंडाल देखकर भी नहीं हुईं बोर

वीडियो में नॉर्वे की राजदूत बताती हैं कि वह रात तक तीन दुर्गा पूजा पंडाल देख चुकी थीं। उन्हें यहां की सजावट और कलाकारी बेहद पसंद आई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पंडालों में देखने के लिए बहुत कुछ है और हर जगह खूबसूरत कलाकृतियां नजर आती हैं। उनकी बातों से साफ पता चलता है कि कोलकाता की दुर्गा पूजा ने उन्हें काफी प्रभावित किया। यहां हर पंडाल को अलग अंदाज में सजाया जाता है। कहीं पारंपरिक कला दिखाई देती है, तो कहीं कलाकार अपनी नई कल्पनाओं से लोगों को हैरान कर देते हैं।

End of Feed