Video: रेस्क्यू कर लाया गया था तेंदुआ, पिंजरे से निकलकर फॉरेस्ट गार्ड पर किया हमला

एक तेंदुए को रेस्क्यू कर वन कार्यालय लाया गया लेकिन अचानक से तेंदुआ पिंजरे से बाहर निकल गया। जिसके बाद तेंदुए ने वहां मौजूद एक फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो कापी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पिंजरे में बंद एक तेंदुआ अचानक से बाहल निकल आता है और बाहर निकलते ही वह अक वनकर्मी पर हमला बोल देता है। तेंदुए के इस हमले को देख चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। लोग चीखने-चिल्लाने लग जाते हैं। तेंदुए के हमले से वनकर्मी घायल हो जाता है और उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा जाता है।

Video Of leopard escapes forest office attacks forest guard

पिंजरे से निकलते ही तेंदुए ने किया वनकर्मी पर हमला (Times Now Navbharat)

नेपाल का बताया जा रहा है यह Video

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना नेपाल के लामजुंग जिले की है। जहां रेस्क्यू करके वन कार्यालय लाए गए एक तेंदुए ने अचानक पिंजरे से बाहर निकलकर एक फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बेसिसहर इलाके में तिलाहर-करकिडांडा सड़क के पास धांग खोला में मिला था। गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने तेंदुए को असहाय हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वार्ड अध्यक्ष शिव प्रसाद जोशी को दी।

End of Feed