VIDEO: छोटी बच्ची को साथ लेकर ऑटो चलाती है यह मां, सपना है अपना घर और IPS बेटी, भावुक कर देगी महिला की कहानी

मुंबई की कोमल गायकवाड़ सुबह 6 से रात 11 बजे तक ऑटो चलाकर अपनी 3 साल की बेटी की परवरिश कर रही हैं। बेटी को IPS अधिकारी बनाने और अपना घर बनाने का है सपना।

Viral Video: मुंबई की भागदौड़ भरी सड़कों पर रोज हजारों ऑटो दौड़ते हैं, लेकिन इनमें से एक ऑटो की कहानी ऐसी है, जो लोगों का दिल छू रही है। इस ऑटो को चलाती हैं कोमल गायकवाड़। उनकी जिंदगी आसान नहीं है, लेकिन अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए वह हर मुश्किल का सामना कर रही हैं।

Video Of Mumbai Woman Auto Driver Komal Gaikwad

मुंबई में एक महिला ऑटो ड्राइवर अपनी बच्ची के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। (X/@IndiaTales7)

मुंबई की सड़कों पर मां की मेहनत

कोमल गायकवाड़ की इस स्टोरी को सोशल मीडिया पर खूब धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने उनकी यह स्टोरी सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @IndiaTales7 नाम के अकाउंट से ली है। जिसमें बताया जा रहा है कि कोमल सुबह करीब 6 बजे ऑटो लेकर निकलती हैं और रात 11 बजे तक मेहनत करती हैं। जहां इसमें सबसे खास बात यह है कि उनकी 3 साल की छोटी बेटी भी अपनी मां के साथ ऑटो में अक्सर उनके साथ रहती है। मां काम करती रहती हैं और बेटी अपनी मां के पास बैठकर सफर करती है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि कोमल की बेटी उनके बगल में ऑटो में बैठी हुई है और अपनी मां के साथ सफर कर रही है।

End of Feed