Viral Video: iPhone Max Pro तो देख लिया अब देखिए Uncle Max Pro...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 08:51 AM IST

यूट्यूब पर एक वीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी तीन बच्चों को एक साइकिल पर बैठाकर कही ले जा रहा है। खास बात ये है कि ये साइकिल छोटे बच्चों वाली है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकल मैक्स प्रो का वायरल वीडियो
  • बच्चों की साइकिल पर बैठकर चच्चा ने मचाया धमाल
  • साथ में तीन बच्चों को भी बैठाया

Viral Video of Man Riding a small Bicycle: रास्ते में चलते-चलते कब क्या दिख जाए, ये कोई नहीं जानता। कई बार ऐसा होता भी है कि जब किसी सफर पर जा रहे होते हैं तो हमें कुछ ऐसा दिखाई देता है, जो काफी मजेदार होता है। ऐसे में हम उस मोमेंट का वीडियो (Viral Video) बना लेते हैं और वायरल कर देते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी इस वीडियो के साथ भी है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। तो आइए जानते हैं इस मजेदार वीडियो (Trending Video) के बारे में...

Viral_Video (13)

शख्स ने छोटी साइकिल पर तीन बच्चों को बैठाकर चलाया (Photo Credit - Youtube)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स दिखाई देगा, जो तीन बच्चों के साथ जा जाता हुआ दिखाई देगा। अब आप सोच रहे होंगे कि अब भला इसमें वायरल होने वाली बात कौन सी है? तो अब आगे की कहानी जानिए... जिस शख्स की बात हम कर रहे हैं, वह किसी गाड़ी या बाइक से नहीं जा रहा है बल्कि एक साइकिल से तीन बच्चों को बैठा कर जा रहा है। इतना ही नहीं, साइकिल बड़ी वाली नहीं बल्कि छोटी वाली है, जिसे बच्चों के लिए खरीदा जाता है। अब ऐसा वीडियो (Funny Video) भला कौन नहीं देखना चाहेगा। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आप हंसी के लोटपोट जाएंगे।

End of Feed