इस मंदिर में प्रसाद में मिलती है मन्च चॉकलेट, बेहद ही दिलचस्प है इसकी वजह, Video देख चौंक गए लोग

क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी मंदिर में प्रसाद के तौर पर भगवान को मन्च चॉकलेट चढ़ाई जाती है। शायद ही कभी सुना होगा लेकिन आपको बता दें कि अपने भारत में एक ऐसा भी मंदिर है।

आमतौर पर मंदिर में प्रसाद के रूप में लड्डू, मिठाई, फल या दूसरी पारंपरिक चीजें मिलती हैं लेकिन अगर किसी मंदिर में आपको प्रसाद के तौर पर मन्च चॉकलेट (Munch Chocolate) मिले तो आप भी शायद हैरान रह जाएंगे। केरल के एक मंदिर की ऐसी ही अनोखी परंपरा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Video Of kerala thelavadi temple munch chocolate as prasad god murugan

लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मंदिर की यह अनोखी परंपरा (Instagram/@stitchyourmap)

किस मंदिर में है यह परंपरा और यह कहां है?

यह मंदिर (Temple) केरल के अलाप्पुझा में स्थित थेलावाड़ी मंदिर (Thelavadi Temple) है, जिसे दक्खिन पलानी श्री सुब्रहमण्य स्वामी महा क्षेत्रम के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान मुरुगन को मन्च चॉकलेट चढ़ाने की परंपरा बताई जाती है। बाद में यही चॉकलेट भक्तों को प्रसाद के रूप में दी जाती है। इस अनोखी परंपरा का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है। वीडियो को रेहा अदानी नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @stitchyourmap से शेयर किया है।

End of Feed