VIDEO: लोहे का फ्राइंग पैन भी नहीं टिक पाया इस शख्स के सामने, हाथों से मोड़कर बना दिया रोल

एक शख्स ने फ्राइंग पैन को मोड़कर उसे रोल बना दिया। जिससे उसकी चौड़ाई महज 16.40 सेंटीमीटर रह गई। शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है।

किचन में इस्तेमाल होने वाला फ्राइंग पैन आपने जरूर देखा होगा। इसमें खाना पकाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इंसान अपनी ताकत से लोहे के पैन को मोड़कर इसका रोल बना सकता है। पक्का यह देखकर यकीन करना हम सबके लिए मुश्किल हो जाएगा लेकिन यूक्रेन के स्ट्रॉन्गमैन दिमित्रो ह्रुन्स्की (Dmytro Hrunskyi) ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। उन्होंने फ्राइंग पैन को मोड़कर उसकी चौड़ाई महज 16.40 सेंटीमीटर यानी करीब 6.45 इंच कर दी। उनके इस कारनामे को सबसे टाइट फ्राइंग पैन रोल का रिकॉर्ड बताया गया है। जिसका वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

Video of dmytro hrunskyi tightest frying pan roll Guinness world record

इस शख्स ने फ्राइंग पैन मोड़ने का रिकॉर्ड बना डाला (Instagram/@GuinnessWorldRecords)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ताकत ऐसी कि पैन भी हो गया छोटा

दिमित्रो ह्रुन्स्की यूक्रेन के रहने वाले एक स्ट्रॉन्गमैन हैं। स्ट्रॉन्गमैन ऐसे खिलाड़ियों को कहा जाता है, जो अपनी असाधारण शारीरिक ताकत के लिए जाने जाते हैं। ये भारी वजन उठाने, बड़ी गाड़ियों को खींचने और ताकत से जुड़े कई मुश्किल करतब दिखाने में माहिर होते हैं। दिमित्रो का फ्राइंग पैन मोड़ने वाला कारनामा भी इसी ताकत का एक शानदार नमूना है। आमतौर पर फ्राइंग पैन को मजबूत धातु से बनाया जाता है, ताकि वह खाना पकाने के दौरान आसानी से अपना आकार न बदले लेकिन दिमित्रो ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करके इसे मोड़ दिया और इसका आकार काफी छोटा कर दिया। इस रिकॉर्ड की सबसे खास बात इसका माप है। फ्राइंग पैन को मोड़ने के बाद इसकी चौड़ाई सिर्फ 16.40 सेंटीमीटर रह गई। यह उपलब्धि दिखाती है कि दिमित्रो किस स्तर की ताकत और शारीरिक क्षमता रखते हैं।

End of Feed