Mirzapur SP Reels: क्या आम आदमी, क्या ऑफिसर.. हर किसी को Reels बनाने का शौक होता है। इन दिनों पुलिसकर्मियों पर भी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का चस्का बढ़ा है। आपने कई आईएएस-आईपीएस ऑफिसर के साथ महिला और पुलिस कॉन्स्टेबल का रील्स वीडियो देखा होगा। इसी क्रम में मिर्जापुर के SP और तेजतर्रार तथा हैंडसम IPS अफसर का रील्स वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सिविलि ड्रेस में अपने आवास पर 'कभी अलविदा ना कहना...' गाने पर रील्स बनाते दिखाई दे रहे हैं।
मिर्जापुर एसपी का वीडियो (ट्विटर)
मिर्जापुर के एसपी का वीडियो हुआ वायरल
मिर्जापुर के SP IPS संतोष मिश्र ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिर्जापुर के SP 'कभी अलविदा ना कहना...' गाने पर चहलकदमी कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट @IPS_SantoshM से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'Strolling in natural greenery,प्राकृतिक हरियाली.. At S.P Residence ,Mirzapur' आपको वीडियो के बैकग्राउंड में 'कभी अलविदा न कहना' गाना बजता सुनाई दे रहा होगा। देखें वीडियो-
Strolling in natural greenery,प्राकृतिक हरियाली. At S.P Residence ,Mirzapur. t.co/CFogaxNctj
— ANI (@ANI) Jan 22, 2023
वीडियो में आप 2012 बैच के IPS अफसर संतोष मिश्र को टशन के साथ चलते देख सकते हैं। IPS अफसर के रील पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत सारे लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि संतोष कुमार मिश्र वही अधिकारी हैं, जो US में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रहे थे। वहां पर वह 50 लाख के सालाना पैकेज पर थे। हालांकि, देशसेवा के लिए उन्होंने 50 लाख की नौकरी छोड़ दी थी और साल 2011 में वतन वापस आ गए थे। इसके बाद एक साल तैयारी करके वह साल 2012 में IPS अधिकारी बन गए। उनकी पहली पोस्टिंग अमरोहा में हुई थी। मिर्जापुर से पहले वह गोंडा के एसपी थे।
