VIDEO: स्काइडाइविंग में गजब का कारनामा, शख्स ने हवा में 41 बार सोमरसॉल्ट मारकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक शख्स ने 13,000 फीट की ऊंचाई से स्काइडाइव करते हुए हवा में 41 सोमरसॉल्ट पूरे कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना डाला।

आसमान से हजारों फीट की ऊंचाई पर कूदना अपने आप में एक बेहद रोमांचक और जोखिम भरा काम है लेकिन कनाडा के स्काइडाइवर मार्क-ओलिवियर डेस्मारेस (Marc-Olivier Desmarais) ने इसी दौरान ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। उन्होंने हवा में फ्रीफॉल करते हुए 41 सोमरसॉल्ट मारे और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना दिया।

Video Of marc olivier desmarais 41 somersaults skydive Guinness world record

आसमान में 41 बार पलटी पर पलटी मारकर शख्स ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड (Instagram/@GuinnessWorldRecord)

13 हजार फीट ऊपर 41 बार घूमा शख्स, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड 24 जून 2026 को कनाडा के क्यूबेक में स्थित सेंट एस्प्रिट (Saint-Esprit) में बनाया गया। मार्क ओलिवियर (Marc-Olivier) करीब 13,000 फीट की ऊंचाई से विमान से नीचे कूदे। इसके बाद उन्होंने हवा में तेजी से घूमना शुरू किया और एक के बाद एक सोमरसॉल्ट करते चले गए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) के मुताबिक, उन्होंने फ्रीफॉल के दौरान कुल 41 सोमरसॉल्ट पूरे किए।

End of Feed