वायरल न्यूज़

VIDEO: भक्ति में ऐसे डूबे लोग कि डस्टबीन की ही करने लगे पूजा, जल चढ़ाया, तिलक लगाया और हाथ जोड़कर मांगा आशीर्वाद

एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग एक सजावटी डस्टबिन को भगवान की मूर्ति समझकर उस पर जल चढ़ाते और तिलक लगाते नजर आ रहे हैं।

Image

कूड़ेदान की पूजा करते लोग (Instagram/@naughtyworld)

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहले आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में कुछ लोग पूरे भक्तिभाव के साथ सड़क किनारे रखी एक चीज के सामने पूजा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि लोग एक लाइन में खड़े हैं और बारी-बारी से आगे बढ़ रहे हैं और उस पर जल चढ़ाकर तिलक लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग उसके सामने हाथ जोड़कर सिर झुकाते और आशीर्वाद भी लेते दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे किसी देवी-देवता की मूर्ति की पूजा हो रही हो लेकिन जब इस पूरे मामले का ट्विस्ट सामने आता है, तो लोग हंसने लगते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कूड़ेदान के आगे लगी भक्तों की लाइन

दरअसल, जिसे लोग श्रद्धा से पूज रहे थे, वह कोई प्राचीन मूर्ति या धार्मिक प्रतिमा नहीं थी। वह एक नगर निगम का नया कूड़ेदान था। बताया जा रहा है कि यह कूड़ेदान किसी सजावटी आकृति के आकार में बनाया गया था। शायद इसी वजह से कुछ लोगों को वह दूर से किसी धार्मिक प्रतिमा जैसा नजर आया। वायरल क्लिप में लोग बेहद श्रद्धा के साथ इस कूड़ेदान के पास पहुंचते दिखाई देते हैं। कोई उस पर पवित्र जल छिड़कता है, तो कोई तिलक लगाता है। इसके बाद लोग हाथ जोड़कर उसके सामने झुकते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। आसपास मौजूद लोग इस पूरे नजारे को देखकर हैरान नजर आते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो लोगों ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने इसे पटना का अनोखा नजारा बताया। कुछ लोगों ने मजाक में इसे ‘कूड़ेदान की पूजा’ और ‘डस्टबिन देवता’ तक कह दिया। यह वीडियो अब लोगों के बीच खूब चर्चा में है। कोई इसे मजेदार घटना बता रहा है तो कोई लोगों की मासूमियत पर मुस्कुरा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article