Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो की भरमार है। शादी के वीडियो में सबसे ज्यादा ऐसे वीडियो पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुडे़ होते हैं। इन दिनों कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दूल्हे के दोस्त स्टेज पर चढ़कर कुछ ऐसी हरकतें करते हैं। जिसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त जो करते हैं, वैसा दूल्हे ने कभी सोचा भी नहीं होगा। यहां तक कि दूल्हे के दोस्तों की हरकत देख दुल्हन भी शर्म से लाल हो जाती है।
दूल्हा-दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)
दूल्हे का साथ मजेदार चीज करते हैं दोस्त
वीडियो जयमाला से पहले का है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसी बीच दूल्हे का एक दोस्त स्टेज पर पहुंचता है। दूल्हा-दुल्हन को पहले लगता है कि वह उनके साथ फोटो क्लिक करवाने और उन्हें शादी की बधाई देने आया है। हालांकि, दूल्हे का दोस्त कुछ और ही सोचकर आया था। वह सबसे पहले दूल्हे के हाथ में अपना फोन पकड़ाता है और दुल्हन के पास पहुंच जाता है। इसके बाद दूल्हे के कई सारे दोस्त स्टेज पर आ जाते हैं और दुल्हन के दोनों तरफ खड़े हो जाते हैं। देखें वीडियो-
दूसरी तरफ दूल्हा बेचारा हाथ में मोबाइल फोन लेकर उन सबकी तस्वीर खींचने पर मजबूर हो जाता है। आप देख सकते हैं कि सारे दोस्त मजे से दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और दूल्हा बेचारा दूर खड़े होकर उनकी फोटो खींच रहा था। इस बीच दुल्हन का रिएक्शन भी देखने लायक होता है। दूल्हे को दोस्तों की यह हरकत देखकर दुल्हन बेचारी भी कुछ नहीं कर पाती है और शर्म से लाल हुए चेहरे के साथ फोटो खिंचवाती रहती है। उसे अपने दूल्हे पर तरस भी आता है लेकिन अब वह क्या कर सकती है। वीडियो को siddharthhsahu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
