एडवेंचर लवर्स कुछ तूफानी करने के लिए अक्सर ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां वो जंगलों में घूमने, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से कूदने और गोताखोरी करने का आनंद ले सकें। ये एडवेंचर होते तो बेहद खतरनाक हैं लेकिन इन्हें करने का एक अलग ही मजा है। लोग एडवेंचर के लिए लेह-लद्दाख बाइक से जाते हैं या फिर कई पहाड़ी इलाकों में कार लेकर जाते हैं। ऐसे में इन दिनों एडवेंचर से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे एडवेंचर कम और पागलपन ज्यादा कहेंगे।
एडवेंचर के चक्कर में शख्स ने कराई फजीहत(Source:Twitter)
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स महिंद्रा स्कॉर्पियो कार लेकर पहाड़ी इलाके में गया है, जहां उसे एक झरना दिखाई देते है। झरना देख उसे मस्ती सूझ गई। मस्ती करने के चक्कर में उसने अपनी फजीहत करवा ली है। दरअसल झड़ने को देख शख्स तुरंत ही अपनी कार को लेकर झरने के नीचे पहुंच गया जिसके बाद पहाड़ से गिरते झरने का पानी कुछ ही सेकंड में कार के अंदर भी गिरने लगा। लीकेज होने की वजह से पूरी गाड़ी भीग गई। पूरी गाड़ी को भीगता देख शख्स कार को लेकर तुरंत आगे बढ़ गया। उसने तो सोचा भी नहीं होगा कि कार बाहर के साथ-साथ अंदर से भी धुल जाएगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Bechara Mahindra lekar adventure karne Gaya tha. Plans par pani fir Gaya. Video Received on WhatsApp. Owner Unknown… t.co/AnvpNyRlS6
— ANI (@ANI) Feb 27, 2023
इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर @rsnairx नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘बेचारा महिंद्रा लेकर एडवेंचर करने गया था। प्लान्स पर पानी फिर गया’।इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।
इस वायरल वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘ज्यादा शयाना बनने से ऐसा ही होता है।
