गाजियाबाद में लाल कुआं पुल के नीचे चलती कार में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख, Video वायरल

गाजियाबाद के लाल कुआं पुल के नीचे मारुति स्विफ्ट CNG कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर अनिल कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जल गई।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad, UP) से एक कार में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां लाल कुआं पुल के नीचे एक मारुति स्विफ्ट सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कार चला रहे ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी के घायल होने या किसी की जान जाने की खबर नहीं है। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। इस पूरी घटना का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Car Fire Ghaziabad video

सड़क पर खड़ी कार में लगी आग (Times Now Navbharat)

लाल कुआं पुल के नीचे कार में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात की है। फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि लाल कुआं पुल के नीचे एक कार में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां एक मारुति स्विफ्ट सीएनजी कार आग की लपटों में घिरी हुई थी। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही समय में उसने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

End of Feed