Snake Attack Video: सांप को इस धरती के जहरीले जीवों में से एक माना जाता है। अपने शिकार को वह पलभर में मौत की नींद सुलाने में माहिर होता है। कई लोगों की सांप को दूर से देखकर ही हालत खराब हो जाती है। आपने देखा होगा कि जंगल के बड़े-बडे़ जानवर भी जहरीले सांपों से कोसों दूर रहते हैं। दूसरी तरफ एक छोटा सा खरगोश खूंखार सांप से पंगा लेता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपकी रूह कांप जाएगा, लेकिन बाद में आप खरगोश की दिलेरी की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
सांप ने किया खरगोश पर हमला (इंस्टाग्राम)
सांप और खरगोश की लड़ाई का वीडियो
वीडियो किसी जंगल का है, जहां एक सांप ने छोटे से खरगोश का रास्ता रोक लिया है। आप देख सकते हैं कि सांप उस प्यारे से खरगोश को अपना शिकार बनाना चाहता है। इसके लिए वह बार-बार खरगोश पर हमला करता है। हालांकि, खरगोश भी सांप से कम नहीं होता है। वह बार-बार सांप के हमले का जवाब देता है। सांप जितनी बार खरगोश को डसने की कोशिश करता है, खरगोश हर बार उसके वार का जवाब देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि अंत में सांप का वार उल्टा पड़ जाता है। देखें वीडियो-
रैबिट और स्नेक की लड़ाई का यह भयंकर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, खरगोश अपनी फुर्ती से मुकाबले में जहरीले सांप को मात दे देता है। यहां तक कि सांप को ही अपनी जान बचाकर भागना पड़ जाता है। कई लोगों का कहना है कि आस-पास खरगोश के बच्चे थे, जिनकी रक्षा के लिए वह खूंखार सांप से भिड़ जाता है। वीडियो को @gisellegk8 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
