Animals Fight Video: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद कहा जाता है। शिकार को अपने इलाके में पाकर वह बहुत ही खूंखार तरीके से उनका वध करते हैं और फिर उन्हें कच्चा चबा जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि झील में पानी पीने गए अफ्रीकन बारहसिंघा पर मगरमच्छ हमला कर देते हैं। वीडियो देखकर शुरू में ऐसा लगता है पानी के जल्लाद उस बारहसिंघा की जीवन लीला समाप्त ही कर देंगे।
दरियाई घोड़ों ने बचाई बारहसिंहा की जान (ट्विटर)
वीडियो देखकर बारहसिंहा पर आएगी तरस
हालांकि, बारहसिंहा की किस्मत इतनी जबरदस्त होती है कि उसकी जान बचाने कई सारे दरियाई घोड़े आ जाते हैं। इसके बाद दरियाई घोड़े चमत्कारिक तरीके से बारहसिंहा की जान बचाते हैं। आप देख सकते हैं कि दरियाई घोड़े उस बारहसिंहा को मगरमच्छों के चुंगल से बाहर निकाल लेते हैं। इसके बाद बारहसिंहा अपनी जान बचाकर भाग निकलता है। वीडियो को @em4g1 नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो-
वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 48 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो की शुरुआत होती है बारहसिंहा के झील में पानी पीने से। जैसे ही बारहसिंघा पानी पीने पहुंचा है, वैसे ही कई सारे मगरमच्छ उसपर हमला कर देते हैं। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ उसे पूरी तरह से दबोच लेते हैं। ऐसा लगता है कि वह उसे अपना शिकार बनाकर ही मानेंगे। तभी सीन में दरियाई घोड़ों की एंट्री होती है। दरियाई घोड़ों को बारहसिंहा पर रहम आता है और वह उसे मगरमच्छ के जबड़े से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ले जाते हैं।
