Devar Bhabhi Video: भाभी-देवर का रिश्ता बहुत ही खास होता है। देवर की शादी में भाभी अपने डांस से फंक्शन में चार चांद लगा देती हैं। कई बार भाभीयां अपने देवर के साथ डांस भी करती नजर आ जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देवर की शादी का है। जिसमें भाभी जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, बीच में देवरानी आ जाती हैं। इसके बाद जो होता है, वह देखने लायक था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देवर भाभी का डांस (यूट्यूब)
देवर-भाभी का जबरदस्त डांस वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि आज देवर की सगाई है। भाभी सज-धजकर देवर की सगाई में पहुंची हैं। वहीं देवर भी सूट-बूट पहनकर अपनी सगाई के लिए पहुंचा हुआ है। रिंग सेरेमनी हो चुकी है। वहीं डांस फ्लोर पर गाना बजते ही देवर-भाभी डांस करने पहुंच जाते हैं। डीजे पर इस दौरान 'लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके' गाना बजने लगता है। इसके बाद देवर-भाभी जमकर डांस करने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि देवर-भाभी हाथ में हाथ डाले डांस करते रहते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जमकर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि जब देवर-भाभी डांस कर रहे होते हैं, तभी वहां पर देवरानी पहुंच जाती है। वह भी देवर और भाभी को डांस में ज्वाइन कर लेती है। इसके बाद तीनों मिलकर डांस स्टेज पर धमाल मचा देते हैं। देवर-भाभी और देवरानी का डांस वीडियो यूजर्स को जमकर पंसद आ रहा है। वीडियो को Chandni Mehta नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। वीडियो अब तक 29 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है।
