VIDEO: शादी में आई बेस्ट फ्रेंड ने दूल्हे को ऐसे लगाया गले, जल-भुनकर राख हो गई दुल्हन और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 15, 2023, 02:15 PM IST

Dulha Dulhan Video: दुल्हन को साइड लाइन कर दूल्हा अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने लगता है। दूल्हे की बेस्ट फ्रेंड भी दूल्हे को जमकर गले लगाती है। यह नजारा देख दुल्हन जल-भुनकर राख हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में आई दूल्हे की बेस्ट फ्रेंड
  • दुल्हन को भूल ही गया दूल्हा
  • बेस्ट फ्रेंड को जमकर लगाया गले

Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। लोगों को ऐसे वीडियो ज्यादा पसंद आते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी की स्टेज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की स्टेज पर दूल्हे की बेस्ट फ्रेंड पहुंच जाती है। इसके बाद वह दूल्हे को कुछ ऐसे गले लगाती है, जिसे देखकर दुल्हन का मुंह फूल जाता है।

dulha

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

बेस्ट फ्रेंड को पाते ही दुल्हन को भूल गया दूल्हा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को साइड लाइन कर दूल्हा अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने लगता है। इस दौरान दूल्हे की बेस्ट फ्रेंड भी दूल्हे को जमकर गले लगाती है। यह देखकर दुल्हन जल-भुनकर राख हो जाती है। दुल्हन अपने आपको अकेला और इंबैरेस भी फील करती है। दूसरी तरफ दूल्हा अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने में मशगूल रहता है। यह देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदारों को भी थोड़ा अजीब लगता है। हालांकि, दूल्हे को इससे फर्क नहीं पड़ रहा था कि उसकी दुल्हन को यह चीज अच्छी नहीं लग रही है। देखें वीडियो-

End of Feed