Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक घोड़े का है। आपको बता दें कि यह कोई नॉर्मल घोड़ा नहीं बल्कि एक बेहद ही क्यूट घोड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि घोड़ा बहुत ही ज्यादा छोटा दिख रहा है। इस घोड़े को लोग दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा करार दे रहे हैं। इस घोड़े की क्यूटनेस के आगे डॉगी भी फेल नजर आ रहा है। यह वीडियो देखकर कई लोग हैरान हो रहे हैं। कई लोग इस क्यूट घोड़े को AI की करामात बता रहे हैं।
मिनिएचर हॉर्स का वीडियो (एक्स- @AMAZlNGNATURE)
ये भी पढ़े- Shocking Video: बेटे को जिंदा निगल गया अजगर, सिर पटक-पटककर रोया पिता, देखकर कांप उठेंगे आप
मिनिएचर हॉर्स का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में दिख रहा घोड़ा एक कंबल ओढ़े नजर आ रहा है। आप देख पाएंगे कि घोड़ा बहुत ही मस्ताने अंदाज में दौड़ रहा है। घोड़े की लंबाई बहुत ही ज्यादा कम है। बता दें कि कि यह प्यारा सा घोड़ा एक मिनिएचर हॉर्स है। मिनिएचर हॉर्स दिखने में छोटे घोड़ों जैसे होते हैं। हालांकि, आनुवंशिक रूप से ये शेटलैंड जैसी टट्टू नस्लों से मिलते-जुलते हैं। आपको जो घोड़ा दिखाई दे रहा है, उसे ठंड से बचाने के लिए कंबल पहनाया गया है। पत्थर की सड़क पर दौड़ते समय घोड़े की गति काफी तेज है। देखें वीडियो-
मिनिएचर हॉर्स के इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस घोड़े का वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक 21 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे छोटे घोड़े का नाम थंबेलिना था। थंबेलिना की लंबाई मात्र 44.5 सेंटीमीटर थी। थंबेलिना साल 2001 में पैदा हुआ था, जिसे बेहद खास तरीके से पाला गया था। साल 2018 में थंबेलिना की मौत हो गई थी.
