चेनाब और अंजी ब्रिज पर 100 की रफ्तार, हवा से बातें करती वंदे भारत का शानदार VIDEO वायरल

कटरा-बनिहाल रेलखंड पर वंदे भारत की अधिकतम स्पीड 75 से बढ़कर 100 km/h हुई। ट्रेन ने 100 km/h की रफ्तार से चेनाब और अंजी ब्रिज पार किए।

जम्मू-कश्मीर में रेल सफर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के बीच ट्रेन की अधिकतम अनुमत गति को 75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस रेलखंड पर सफल परीक्षण किया।

vande bharat 100 kmph katra banihal chenab anji bridge Viral Video

चेनाब ब्रिज पर दौड़ती वंदे भारत ट्रेन (X/@AshwiniVaishnaw)

रेल मंत्री ने शेयर किया Video

इस दौरान ट्रेन ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चेनाब रेल ब्रिज (Chenab Rail Bridge) और भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज अंजी ब्रिज (Anji Bridge) को भी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया। जिसका वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

End of Feed