VIDEO: वैलेंटाइन वीक पर दोस्त को पैसे उधार ना दें...पोस्टर लेकर अनोखे अंदाज में घूम रहा शख्स

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 13, 2023, 09:58 AM IST

Valentine Week Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वैलेंटाइन वीक को लेकर मजेदार अंदाज में पोस्टर लेकर घूम रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन वीक पर शख्स का अनोखा अंदाज
  • मजेदार पोस्टर लेकर शहर में घूम रहा था शख्स
  • वीडियो देखकर लोगों की छूट रही हंसी

Valentine Week Funny Viral Video: आज के सयम में सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग अनोखे अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ नजारों को देखकर तो लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर हैरान हो जाते हैं। हालांकि, इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो (Funny Video) देखने के बाद एक बात जरूर कहेंगे, 'भाई ने मौज करा दी'।

Valentine Video

शख्स का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है। लोग अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वैलेंटाइन वीक पर जमकर मजे भी लेते हैं और लोगों का मजाक भी उड़ाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने कुछ ऐसा ही काम किया है। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक युवक पीछे मुड़कर स्कूटी पर बैठा हुआ है। उसके हाथ में एक पोस्ट है। जिसपर लिखा है, 'वैलेंटाइन सप्ताह आ गया है आपका कोई भी दोस्त पैसे उधार मांगे तो ना दें, बाकी आप समझदार हैं '। शख्स ने जिस अंदाज में वैलेंटाइन वीक पर चटकारे लिए हैं, उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। तो आप भी पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed