उज्बेकिस्तान के लड़कों ने गाया 'मेहंदी लगा के रखना', Viral Video ने जीता लोगों का दिल

उज्बेकिस्तान के युवा कलाकारों ने बॉलीवुड का मशहूर गाना 'मेहंदी लगा के रखना' गाकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो को देख लोग उन कलाकरों की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के गाने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। कई देशों के लोग हिंदी गानों पर डांस करते हैं, उन्हें गाते हैं और इन गानों की तारीफ करते थकते नहीं। लोग इस तरह के वीडियो अक्सर अपने सोशल मीडिय हैंडल्स से शेयर भी करते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

uzbekistan musicians perform mehendi laga ke rakhna bollywood Song viral video

उज्बेकिस्तान के युवा कलाकारों ने बॉलीवुड का मशहूर गाना 'मेहंदी लगा के रखना' गाया (Instagram/@music.bolalar)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जब विदेशी कलाकारों ने गाया 'मेहंदी लगा के रखना'

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा है कि उज्बेकिस्तान के कुछ युवा कलाकार बॉलीवुड का मशहूर गाना 'मेहंदी लगा के रखना' गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी कलाकार पूरे मन से गाना गा रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है। इन युवा कलाकारों का समूह इस बॉलीवुड गाने पर झूमते हुए गाना गाते दिख रहा है। वीडियो में खास बात यह है कि वे इस गाने को अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ गा-बजा रहे हैं। उनकी मधुर आवाज और संगीत का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इन युवा कलाकारों के इस टैलेंट से इम्प्रेस हुए लोग

ट्रेडिशनल संगीत और बॉलीवुड की धुन का यह खूबसूरत मेल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो (Video) को देखने के बाद भारतीय यूजर्स भी काफी भावुक हो गए। लोगों ने कहा कि संगीत ऐसी भाषा है, जिसे समझने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती। कई लोगों ने लिखा कि बॉलीवुड ने दुनिया के अलग-अलग देशों के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम किया है। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि विदेशी कलाकारों के मुंह से हिंदी गाना सुनना बहुत ही अलग अनुभव है। वहीं कई लोगों ने इन कलाकारों की आवाज और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ की। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @music.bolalar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed