टक्कर मारने के बाद कार से उतरा ड्राइवर, फिर पैदल चल रहे शख्स को लगाया गले, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया Video

उत्तराखंड में कार से पैदल यात्री को टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने बाहर आकर उसे गले लगाया। उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर कर सड़क पर धैर्य और सावधानी बरतने का मैसेज दिया।

सड़क पर चलते समय छोटी-मोटी टक्कर होना कोई नई बात नहीं है लेकिन ऐसे मौकों पर कई बार लोग गुस्से में आ जाते हैं और बात बहस से लेकर लड़ाई तक पहुंच जाती है। हालांकि, उत्तराखंड से सामने आए एक वायरल वीडियो (Viral Video) में एक कार चालक ने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। पैदल चल रहे एक शख्स को कार से टक्कर लगने के बाद ड्राइवर बाहर निकला और उसे गले लगा लिया। इस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

uttarakhand police viral video driver hugs pedestrian after collision

उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया इस नेकदिली का वीडियो (X/@uttarakhandcops)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

टक्कर के बाद कार से बाहर आया ड्राइवर

वायरल वीडियो (Viral Video) में सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई देती है। इसमें एक युवक सड़क के किनारे पैदल चलता नजर आ रहा है। इसी दौरान वहां से एक छोटी लाल रंग की कार गुजरती है और युवक से टकरा जाती है। टक्कर लगते ही कार लगभग तुरंत रुक जाती है। इसके बाद चालक गाड़ी से बाहर निकलता है और युवक के पास पहुंचकर उसका हाल जानने की कोशिश करता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोगों के बीच बहस शुरू हो जाती है, या फिर कार चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकलते हैं लेकिन यहां नजारा कुछ अलग दिखाई दिया।

End of Feed