वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अगर बुद्धिमान हैं आप तो सैनिक के पास नजर आ रहा भालू ढूंढकर दिखाएं, 99 परसेंट हुए फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 12, 2023, 04:45 PM IST

Optical Illusion: हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, वह लोगों के दिमाग और आंखों का अच्छी तरह कसरत कर रही है। आर्टिस्ट ने तस्वीर में भालू को ऐसे बनाया गया है, जिसे ढूंढने में मशक्कत करनी पड़े। तस्वीर में सैनिक के पास ही कहीं न कहीं भालू छिपा हुआ है।

Image

तस्वीर साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपा हुआ है एक भारी भरकम भालू
  • भालू को ढूंढने में लोगों को याद आ गई नानी
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर को कर दिखाएं सॉल्व

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Picture) न सिर्फ लोगों के दिमाग का परीक्षण लेती हैं, बल्कि उनकी नजरों को भी परखती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) की तमाम तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। कुछ तस्वीरें देखकर लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। वहीं कई तस्वीरों को हल (Optical Illusion Challenge) करने में मजा आता है। हर तस्वीर में कोई न कोई पहेली जरूर छिपी होती है। इन पहेलियों को हल करना आसान नहीं होता। कई पहेलियों में दिया गया चैलेंज देखने में आसान लगता है, लेकिन इतना भी आसान नहीं होता। इन चैलेंज को हल करना काफी मुश्किल होता है।

ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेली कर डालिए सॉल्व

जब लोग कई बार ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेली को सॉल्व नहीं कर पाते हैं तो इन तस्वीरों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज देते हैं। इससे वह उनके दिमाग की परीक्षा ले लेते हैं। फिलहाल हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, वह लोगों के दिमाग और आंखों का अच्छी तरह कसरत कर रही है। इस तस्वीर में आपको एक सैनिक नजर आ रहा होगा, जो दुश्मन की तरफ अपनी पोजिशन लेकर खड़ा है। इसी तस्वीर में कहीं न कहीं एक भालू भी छिपकर बैठा है।

आपको मिलेगा एक हिंट

आपको इसी भालू को ढूंढकर निकालना है। आपको बता दें कि भालू सैनिक के बिल्कुल पास ही है। इसके बाद भी यह लोगों को नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, आर्टिस्ट ने तस्वीर में भालू को ऐसे बनाया गया है, जिसे ढूंढने में मशक्कत करनी पड़े। इस वजह से लोग भालू को देख नहीं पा रहे हैं। हालांकि, कुछ नजरों के तेज लोग जल्दी से भालू ढूंढ भी लिए हैं। आपको इस भालू को खोजने के लिए 18 सेकंड का समय मिलेगा। तो चलिए अपने दिमाग की कसरत कर डालिए।

optical illusion result

यहां आसानी से देखें भालू

यदि आप अपने आपको तेज दिमाग वाला इंसान समझते हैं तो आप जरूर से जरूर दिए गए समय में भालू को खोजकर दिखा देंगे। यदि आपने दिए गए समय में भालू को खोजकर दिखा दिया तो माना जाएगा कि आप बहुत ज्यादा जीनियस हैं। इसके बाद भी आपको अभी तक भालू नहीं मिला है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आपको इस तस्वीर में आसानी से भालू दिख जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article