UP Daroga Dance in Vrindavan Mathura: भगवान की भक्ति सभी को नसीब नहीं होती। ऐसे में खुशनसीब होते हैं वो लोग, जिन्हें प्रभु की भक्ति नसीब होती है। कुछ ऐसा ही यूपी के वृंदावन से एक वीडियो (Viral Video) सामने आ रहा है, जिसमें यूपी पुलिस के अधिकारी साहब डांस करते नजर रहे हैं। ये वृंदावन के दरोगा बताए जा रहे हैं, जो कृष्ण भक्ति में लीन होकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए वृंदावन के दरोगा साहब (Image Credit : @aapka_vineet/Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दरोगा के डांस को काफी यूजर्स ने अपना रियक्शन भी दिया है। वैसे एक बात बता दें, दरोगा साहब की भक्ति देख आप उनके फैन हो जाएंगे। वीडियो में पुलिस दरोगा इस कदर भक्ति में लीन हुए हैं कि उन्हें बाकी दुनिया से कोई मतलब ही नहीं है। उनके समक्ष बस प्रभु कान्हा हैं और वे खुद। आलम ये है कि इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो बस देखता ही रह जा रहा है।
मथुरा - वृंदावन के मंदिर में @Uppolice के एक निरीक्षक का VDO सामने आये जिसमे वो कृष्ण जी की भक्ति में लीन नज़र आए.… t.co/ZRAFkYvjOv
— ANI (@ANI) Apr 25, 2023
कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए वृंदावन के दरोगा साहब
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसमें कोई बुराई नहीं है, सभी को भक्तिभाव रखने का समान अधिकार है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि "श्री बांके बिहारी जी की कृपा है इन पर, सबको भक्ति रस नहीं मिलता।" वहीं, कुछ लोगों ने इस पर कटाक्ष भी किया, जिसका यूजर्स ने करारा जवाब भी दिया। बता दें, इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@aapka_vineet' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
