Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको ऐसे-ऐसे मामले देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे दिखते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप चौंकेंगे भी और सोच में भी पड़ जाएंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? क्योंकि, इस वीडियो में जुगाड़ का इस्तेमाल कर ऐसी ट्रेन बना दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
दुनिया का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @offficial_er_himanshu4653)
ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया में जुगाड़ टेक्नोलॉजी की डिमांड काफी बढ़ रही है। जुगाड़ का इस्तेमाल करके लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना रहे हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स की बोलती बंद हो जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें जुगाड़ का इस्तेमाल करके एक अनोखी ट्रेन बना दी गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं केले का पेड़, धागे, ड्रम का इस्तेमाल करके इस ट्रेन को तैयार किया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें कुछ लोग सवारी भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...
अनोखा जुगाड़
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इतना ही नहीं इस आइडिया को सैल्यूट करने का भी कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'offficial_er_himanshu4653' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ पर मजे ले रहे हैं। तो कुछ लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा तो केवल भारत में ही हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
