Gajab: देखते ही देखते शख्स के सिर पर उगा दिए दो हाथ, नाई के दिमाग को हर कोई कर रहा सैल्यूट, देखें वीडियो

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाई ने शख्स के बाल पर ही दो हाथ दिए हैं। ऐसे में ये नजारा देख हर कोई नाई की तारीफ कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाल बनवाने गया था शख्स
  • नाई ने बाल पर उगा दिया दो हाथ
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hand Hairstyle Viral Video: दुनिया का ऐसा कोई इंसान नहीं है, जो अच्छा ना दिखना चाहता हो। महिला हो या पुरुष सभी अपनी सुंदरता के लिए अपने बालों को संवारते नजर आते हैं। वे अच्छे-अच्छे सैलून में जाते हैं और अपने बाल कटवाते हैं। लेकिन कई बार नाई बालों के साथ कलाकारी कर देते हैं और बालों एक अच्छा लुक दे देते हैं, इससे लोग भी काफी खुश हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नाई ने शख्स के सिर पर ऐसा डिजाइन बनाया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। दरअसल, नाई ने शख्स के सिर पर दो हाथ उगा दिए। बालों की मदद से उसके सिर हाथ जैसा डिजाइन बना दिया, जो दिखने में एकदम असली हाथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में नाई की इस कलाकारी को लेकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed