Jugaad Video: गर्मी-बारिश से बचने के लिए अनोखा देसी जुगाड़, वीडियो देख लोग बोले- 'चचा तुसी ग्रेट हो'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 22, 2023, 02:37 PM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चचा का अंदाज देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। कई लोग तो जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा का देसी जुगाड़
  • गर्मी-बारिश से बचने के लिए अनोखा तरकीब
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ (Jugaad Video) के एक से एक मजेदार वीडियो छाए रहते हैं। इनमें कुछ जुगाड़ (Jugaad Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स का दिमाग चकरा जाता है। वहीं, कुछ जुगाड़ (Desi Jugaad Video) काफी फनी भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ (Indian Jugaad) का एक धांसू वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें देखकर आप ना केवल दंग रह जाएंगे, बल्कि 'चचा' की तारीफ भी करेंगे। आलम ये है कि जुगाड़ का यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है और कई लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Deshi Jugaad

चचा का धांसू देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होंगी। या फिर इस 'टेक्नोलॉजी' का खुद भी इस्तेमाल किया होगा। दुनिया में कहीं भी चले जाएं हर जगह जुगाड़ छाया रहता है। इसी क्रम में एक चचा ने गर्मी और बारिश से बचने के लिए धांसू जुगाड़ भिड़ाया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं चचा साइकिल लेकर आराम से जा रहे हैं। लेकिन, साइकिल और खुद को इस तरह कवर कर रखा था, जिससे चचा को ना तो धूप लगेगी और ना ही बारिश का असर होगा। इतना ही नहीं देसी जुगाड़ दिखने में भी काफी धांसू लग रहा है। तो पहले आप इस जुगाड़ के वीडियो को देखें...

End of Feed