Bike Stunt Viral Video: इंटरनेट पर आपको स्टंट के काफी सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर कई बार शॉकिंग वाली फीलिंग आती है। ऐसे स्टंट कई बार इतने खतरनाक होते हैं, जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे इंसान की जान ना चली जाए लेकिन वे अनुभवी होते हैं और वे खुद को संभालना जानते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा देखकर स्टंट करने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसी गलती कभी मत कीजिएगा।
खतरनाक स्टंट करते हुए लड़के का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स दो बाइक के स्टंट करता नजर आ रहा है। यानी एक बाइक एक पहिया उठाकर चला रहा है। लेकिन उसका पैर पीछे चल रही बाइक पर है। ऐसे में दो बाइक से एक साथ स्टंट करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन शख्स इसे आसानी से करता दिख रहा है। लोगों को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
खतरनाक स्टंट करते हुए लड़के का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो अल्ट्रा प्रो राइडर निकला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है आज यमराज जी छुट्टी पर हैं। बता दें, इस वीडियो को 'subha03rider_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.81 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
