वायरल न्यूज़

Video: साली के साथ डांस में बिजी था दूल्हा, तभी पराए मर्द के साथ ऐसा काम करने लगती है दुल्हन, चौंक गए मेहमान

Dulha Dulhan Video: जब दूल्हा और उसकी साली डांस कर रहे होते हैं, तभी स्टेज पर एक लड़का आता है। यह लड़का दुल्हन के पास जाता है और उसे डांस का ऑफर देता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (फेसबुक)

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के सैकड़ों वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे वीडियो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि शादी में दूल्हा-दुल्हन कई बार स्टेज पर ही डांस करने लगते हैं। कई बार वह डीजे फ्लोर पर आकर डांस से समा बांध देते हैं। दूसरी तरफ इस वीडियो में साली को सामने देखते ही दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को भूलता नजर आ रहा है। इसके बाद दूल्हा स्टेज पर ही साली के साथ डांस करने लगता है।

देखें कैसे दुल्हन ने दूल्हे से लिया बदला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की स्टेज पर जहां दुल्हन एक तरफ चुपचाप बैठी हुई है। वहीं दूल्हा अपनी साली के साथ जमकर डांस कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे अपनी दुल्हन की परवाह ही नहीं है। इसके बाद वह स्टेज पर साली के साथ जमकर ठुमके लगाता है। यह देखकर दुल्हन को यकीन नहीं होता है कि उसका दूल्हा शादी के दिन ही ऐसा करेगा। आप देख सकते हैं कि दुल्हन यह सब देखकर भौचक्क रह जाती है। इसके बाद दुल्हन जो करती है, वह देखकर रिश्तेदार और मेहमान भी चौंक जाते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जब दूल्हा और उसकी साली डांस कर रहे होते हैं, तभी स्टेज पर एक लड़का आता है। यह लड़का दुल्हन के पास जाता है और उसे डांस का ऑफर देता है। पहले तो दुल्हन एक बार के लिए उसे डांस को मना करती है, लेकिन दोबारा पूछने पर दुल्हन उस लड़के के साथ स्टेज पर ही डांस करने लगती है। यह देखकर दूल्हा भी शॉक्ड रह जाता है। हालांकि, वह अपनी दुल्हन को कुछ बोल नहीं पाता है। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article