वायरल न्यूज़

Video: सिंगल रहने वाले लोग जरूर देखें यह वीडियो, कूकर में दाल भी पका ली और कपड़ा भी प्रेस कर लिया

Amazing Jugaad Video: इस वीडियो में युवक इतना जबरदस्त देसी जुगाड़ लगाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है।

Image

कूकर से किया प्रेस (इंस्टाग्राम)

Amazing Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के दर्जनों वीडियो हर दिन वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिसे देखकर लोग जुगाड़ बनाने वाले की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। जो लोग अकेले बाहर कमरा लेकर रेंट पर रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कैसे एक युवक कूकर में दाल भी पका लेता है और उसी कूकर से अपने शर्ट भी प्रेस कर लेता है।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। इस वीडियो में युवक इतना जबरदस्त देसी जुगाड़ लगाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि युवक ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करके इतना जबरदस्त जुगाड़ लगाया है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि गैस पर एक कूकर चढ़ा है, जिसमें शायद दाल पक रही है। वहीं पास में ही एक युवक भी खड़ा है, जिसने किचन की जमीन में एक शर्ट बिछाई हुई है। देखें वीडियो-

वीडियो में आगे देख सकते हैं कि जैसे ही कूकर में सीटी बजती है, युवक उस कूकर से ही नीचे बिछाई शर्ट को प्रेस करने लगता है। यह देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं। आप देख सकते हैं कि जब युवक अपनी शर्ट पर रखकर कूकर को प्रेस की तरह चलाने लगता है तो शर्ट की सिकुड़न भी खत्म हो जाती है। वीडियो देखकर लोग युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि जितना पैसा आप कपड़ा प्रेस कराने के लिए बाहर देने जाएंगे, उतनी देर में तो आपकी शर्ट प्रेस हो जाएगी। वीडियो को deepakjaiswal9902 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article