Viral Video: गलती से राइडर की कमाई पूछ ली, जवाब सुनते ही उड़े शख्स के होश

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 5, 2024, 04:55 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो बेंगलुरु का बताया गया है, इसमें राइडर बताया है कि वो महीने में 80-85 हजार रुपये कमा लेता है। इधर उसकी कमाई पूछकर सुनने वाले के भी होश उड़ जाते हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी हंसी-मजाक के वीडियो खूब मनोरंजन करते हैं तो कई बार नजारे भावुक कर देते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो एक बाइक राइडर से जुड़ा है जो 'उबर' के लिए काम करता है। इसमें शख्स जब अपनी कमाई बताता है तब पूछने वाले के होश उड़ जाते हैं। उसे यकीन नहीं होता है कि कोई बाइक चलाकर भी इतने रुपये कमा सकता है। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स ने छोटी दूरी के लिए उबर से बाइक राइडर को बुक किया।

हजार रुपये महीने की कमाई

थोड़ी ही देर में राइडर उसके सामने था और उसने बताई जगह पर भी छोड़ दिया। अब शख्स जाने से पहले बाइक राइडर से उसकी कमाई पूछ लेता है। मगर जब उसने जवाब सुना तो कानों को यकीन नहीं हुआ। जानकर चौंक जाएंगे कि बाइक राइडर ने बताया कि वो महीने 80 हजार रुपये कमाता है। शख्स दोबारा कहता है कि महीने का 80 से 85 हजार से रुपये कमा लेता है। शख्स अपनी बात दोहराता है और पूछता है कि सिर्फ रैपिडो चलाकर? सामने जवाब आता है उबर में चलाकर इतनी कमाई हो जाती है।

End of Feed