Viral Video: सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट का एक वीडियो इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्मचारी एक बंदर को धीरे से बाहर निकलने का निर्देश देते हुए दिख रही है वीडियो की शुरुआत में आप वर्दी पहने महिला एयरपोर्ट कर्मचारी को देख सकते हैं, जो कि धीरे से एक बंदर को टर्मिनल से बाहर ले जाती है। जब वह धीरे-धीरे जिज्ञासु बंदर को बाहर निकलने की ओर ले जाती है, तो उसका शांत, सहनशील और आश्वस्त स्वभाव झलकता है। वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया था। इसके बाद ही mothershipsg नामक हैंडल से वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 51,000 से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं और इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। वीडियो देखने के बाद एक ओर कई लोग महिला की मानसिक स्पष्टता की सराहना करते दिखे तो वहीं कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके।
एक यूजर ने मजाक में कहा, 'वह अपने खोए हुए केले की तलाश कर रहा था जिसकी कीमत 8.3 मिलियन डॉलर है।' दरअसल, यूजर हाल ही में हुई उस घटना का जिक्र कर रहा था जिसमें क्रिप्टो मोगुल जस्टिन सन ने 6.2 मिलियन डॉलर में खरीदी गई केले की कलाकृति को खाया था। दूसरे यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'बाहर निकलने की ओर इशारा करने से मैं परेशान हो गया।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'लोग ऐसे घूम रहे हैं जैसे चांगी एयरपोर्ट पर यह कोई आम दिन हो।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'पशु हो या मानव, शिष्टाचार महत्वपूर्ण है!' गौरतलब है कि, सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर बंदर का घूमना कोई असामान्य बात नहीं है।
