Woman Fight Viral Video: गांव की जीवन बेहद शानदार और सुखमय होता है। लेकिन कई बार यहां कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देख होश उड़ जाते हैं लेकिन कई बार ये हंसी का कारण भी बन जाता है। गांव में होने वाले झगड़े भी इसमें से एक है, जो आमतौर पर कुछ दिन बीतते दिख ही जाता है। आज हम भी आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आ रही है।
जूते-चप्पल से लड़ाई करती दिखी दो महिलाएं (X)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दो महिलाओं के बीच गजब की लड़ाई हो रही है। इस दौरान आपको पुलिस वाले और गांव वाले भी नजर आ रहे हैं, जो झगड़े को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ये दोनों महिलाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है और एक-दूसरे पर जमकर जूते-चप्पल बरसा रही हैं। लोगों का कहना है कि गांव की महिलाओं की लड़ाई ऐसी ही होती है।
जूते-चप्पल से लड़ाई करती दिखी दो महिलाएं
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतनी खतरनाक लड़ाई पहली बार देखी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब इनको भगवान भी नहीं रोक सकते। बता दें, इस वीडियो को '@deepakpandeynn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये कितनी बुरी तरह से बाल-साड़ी खींचकर लड़ाई कर रही हैं।
